Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविदेशी निवेश से सुधरी थी भारत की अर्थव्यवस्था

विदेशी निवेश से सुधरी थी भारत की अर्थव्यवस्था

सितारगंज। मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरमीत सिंह को अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि मिली है। डॉ. हरमीत सिंह ने चार साल तक रूस की यूनिवर्सिटी ऑफ मकारिया में ‘भारतीय अर्थव्यवस्था 1992 के बदलाव’ विषय पर शोध किया। सोमवार को उपाधि ग्रहण करने के बाद डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि जीआईसी से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए, बीएड व डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में वह मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि रूस की मकारिया यूनिवर्सिटी से चार साल तक ऑनलाइन स्टडी की और शोध किया।
वह बताते हैं कि उन्होंने अपने शोध में पाया कि 90 के दशक में अर्थव्यवस्था को बेहतर परिणाम मिले थे। उस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार खाली होने की अवस्था में था। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव कर देश में विदेशी निवेेश की योजना बनाई गई। इससे यहां की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। भारत की अर्थव्यवस्था का वर्तमान ढांचा 1991-92 के बदलाव का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा दिया है उससे आने वाले समय में भारतीय व्यवस्था और मजबूती से उभरेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments