Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिर्णायक चरण में कांग्रेस के आखिरी दांव, प्रदेशभर में फ्री पार्किंग का...

निर्णायक चरण में कांग्रेस के आखिरी दांव, प्रदेशभर में फ्री पार्किंग का वादा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले वादों और घोषणाओं की कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के अंतिम चरण में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी को भी प्रदेशभर में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना दुपहिया वाहन खड़ा करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। यानि दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग पूरी तरह से निशुल्क होगी। इसके अलावा खेती को बंदरों और सुअरों के आतंक से बचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग को फ्री करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही बंदरों और सुअरों के आतंक के कारण खेतीबाड़ी से विमुख हो रहे लोगों को राहत देने की कवायद भी की गई है।
प्रो. गौरव के अनुसार राज्य में पलायन का यह भी एक बहुत बड़ा कारण है। पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार बनने पर किसानों को इस समस्या के निजात दिलाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ मिलकर एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।संस्थान की ओर से प्राप्त सुझावों के आधार पर इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पूर्व जनता से जो भी वादे कर रही है, उन्हें प्रतिज्ञा के रूप में पूरा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाली 10 मार्च को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार शपथ लेने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments