Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर के दुग बाजार में आग से मकान जला

बागेश्वर के दुग बाजार में आग से मकान जला

बागेश्वर। बागेश्वर के दुग बाजार में मकान में आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जल गया। आग उत्तरायणी मेले में आए बाहरी व्यापारी की दुकान से लगने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि मकान पर लगी आग पर समय पर काबू पा लिया अन्यथा उत्तरायणी मेले में आए अन्य व्यापारियों का सामान भी आग की भेंट चढ़ सकता था। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे दुग बाजार निवासी मदन सिंह थापा पुत्र राजेंद्र सिंह थापा के मकान में अचानक आग लग गई। आग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। दमकल के अनुसार आग मुजफ्फरनगर निवासी व्यापारी संजीव कुमार के सामान में लगी और पहली मंजिल को चपेट में ले लिया। आग से मकान में रखा सारा सामान जल गया। मकान के पास मेले में आए अन्य व्यापारियों ने सामान रखा था। इनमें अधिकतर कपड़े का सामान था। समय पर आग बुझने से अन्य व्यापारियों का सामान बच गया। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो घने इलाके में स्थित दुग बाजार में भारी नुकसान होने का अंदेशा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
कांडा के खातीगांव में आग से मकान जला
कांडा। कांडा के खातीगांव में आग लगने से मकान जल गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने कांडा की एसडीएम मोनिका के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार को खातीगांव निवासी गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। घर जलने से विधवा महिला बेहद कठिनाईयों से घिर गई है। लोगों ने प्रभावित महिला को आर्थिक मदद देने की गुहार प्रशासन से लगाई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया है कि आग मानवीय भूल के कारण लगी है। घटना दैवी आपदा के मानकों के अंतर्गत नहीं आती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments