Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार में लगी आग, सैलानियों की बची जान

कार में लगी आग, सैलानियों की बची जान

भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से भीमताल की ओर आ रही सैलानियों की कार में शनिवार सुबह चंदादेवी के पास अचानक आग लग गई। कार में आग लगने का आभास होने से यात्री तुरंत उतर गए जिससे उनकी जान बच गई। हादसे में कार जलकर राख हो गई। चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह भीमताल मार्ग पर चंदादेवी के पास स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दिल्ली निवासी सागर, प्रिंस अवस्थी, सुमित और सार्थक सिंह पहले ही कार से बाहर निकल आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन में सवार लोगों ने बताया कि कार से हल्का धुआं आ रहा था और बोनट को उठाकर देखा तो आग धधक उठी। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments