Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआग से तीन झोपड़ियां जलीं

आग से तीन झोपड़ियां जलीं

रुद्रपुर/किच्छा/बाजपुर। रुद्रपुर, किच्छा और बाजपुर में आग से तीन झोपड़ियां जल गईं। रुद्रपुर के फौजी मटकोटा के पास शनिवार को वीरपाल की झोपड़ी में सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। जिस पर रुद्रपुर व पंतनगर फायर स्टेशन से एक-एक गाड़ियों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। झोपड़ी के निकट के गेहूं की फसल थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। किच्छा के गोकुलनगर में सड़क किनारे एक झोपड़ी में आग से घरेलू सामान जल गया। दकमल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग सरिता देवी की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी थी। इधर, बाजपुर के मोहल्ला संजयनगर निवासी विजय कुमार ऊर्फ बिरजा चीनी मिल रोड किनारे झोपड़ी डालकर चाय की दुकान चलाता था। शनिवार सुबह झोपड़ी में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। झोपड़ी में रखी करीब 1500 रुपये की नकदी बर्तन, खाने पीने का सामान, काउंटर, तख्त सहित अन्य सभी सामान जल गया। नगर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
दो झोपड़ी में आग, सामान जला
काशीपुर। मोहल्ला जसपुर खुर्द, टाट वाले बाबा मंदिर के सामने दो भाई दीपक और राकेश झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते झोपड़ी में आग लग गई। परिजनों ने बताया कि घर के सदस्य खाना खाकर सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से राकेश की पत्नी सीमा भी मामूली रूप से झुलस गईं। परिजनों के अनुसार आग में घरेलू सामान, अनाज, राकेश के घर में रखी 10 हजार की नकदी, दीपक के घर में रखी 55 सौ की नकदी, दो साइकिल, सिलिंड, बर्तन आदि सामान जल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments