Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डघर खंगालने वाले दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

घर खंगालने वाले दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक हफ्ते पहले घर में घुसकर लाखों का सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए जेवर सहित अन्य सामान बरामद किया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को दो हजार का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वार्ड नंबर चार आजादनगर निवासी आरिंदा गौतम ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया था कि 15 अप्रैल की रात चोरों ने उनका घर खंगाला था। शनिवार की सुबह टीम ने गंगापुर रोड से संजू ढाली, उसके भाई शरद ढाली उर्फ एलियन निवासी वार्ड नंबर पांच जगतपुरा और सोनू मंडल निवासी कालीनगर दिनेशपुर को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर घर से चोरी किए गए तीन जोड़े बच्चों के चांदी के कड़े, एक चेन, तीन जोड़ी पायल, दो अंगूठी, सोने के टाप्स, कान की बाली, तीन मोबाइल,10,920 रुपये, दो ईयरफोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। चोर पुलिस के सर्विलांस सिस्टम से परिचित हैं, लिहाजा वारदात करने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। घटना से पहले घर की रेकी करते हैं और फिर अनुकूल माहौल देखकर वारदात को अंजाम देते हैं। वहां पर सीओ तपेश चंद्र भी मौजूद रहे।
उम्र 23 साल और गुंडा एक्ट सहित सात केस
रुद्रपुर। तीनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं। इनमें 23 साल के शरद ढाली पर गुंडा एक्ट सहित चोरी, शराब और आर्म्स एक्ट के सात केस दर्ज हैं। उसके भाई संजू पर एक केस दर्ज हैं। इसके अलावा सोनू मंडल पर चोरी, शराब के पांच केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर संजूू और शरद के बीच मारपीट भी हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments