Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोहरे और सर्द हवाओं में गुजरा साल का पहला दिन

कोहरे और सर्द हवाओं में गुजरा साल का पहला दिन

हल्द्वानी। नए साल की सुबह ठंड भरी रही। कोहरे के साथ ठंडी हवा चली। दिन में हल्की धूप के बावजूद शीतलहर चलती रही। शाम को अचानक घना कोहरा छाने से ठंड और तेज हो चली। हवा की गति 6.2 किमी प्रति घंटा दक्षिण पूर्व रही। आर्द्रता 65. प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में अगले दो तीन दिन कड़ाके की सर्दी रहेगी। कोहरे के कारण दृश्यता 50 से 60 मीटर रही। इस दौरान शाम को सड़कों पर वाहन भी कम चले। पंतनगर कृषि विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिली। यहा दिन का तापमान 11.2 डिग्री और रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट में मौसम को लेकर सचेत रहने और यात्रा समेत स्वास्थ्य को लेकर सावधानियां बरतने का मकसद होता है। वहीं ऑरेंज अलर्ट में मौसम अधिक खराब होने पर बाहर जाने से बचने और अतिरिक्त सावधानी बरतने को लेकर सचेत किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments