Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगो माता की सेवा का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता: गोपाल...

गो माता की सेवा का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता: गोपाल मणि महाराज

हल्द्वानी। गो क्रांति मंच की ओर से पीलीकोठी में सात दिवसीय रामकथा शुरू हो गई। कथा वाचक गोपाल मणि महाराज ने कहा कि गो माता की सेवा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। भगवान राम ने भी गाय को बचाने के लिए धरती पर अवतार लिया। उन्होंने कहा कि गो माता पर अत्याचार करने वालों की सजा स्वयं ऊपर वाला लिख देता है। इसलिए सनातनियों को हमेशा अपने संस्कारों का पालन करना चाहिए।
पीलीकोठी स्थित निजी बरातघर में रामकथा से पूर्व गोपाल मणि के आगमन पर गो भक्तों, बहिनों ने पारंपरिक वेशभूषा में फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी ने जय श्री राम, गोमाता के जयकारे लगाए। व्यास पूजन, पुस्तक पूजन के बाद कथा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय पहलवान, विकास पाटनी, कुमाऊं प्रभारी विशंभर दयाल पांडे, अध्यक्ष गीता पांडे, मंजू शर्मा, बसंती तिवारी, पुष्पा पाठक, बीना सुयाल, अंजली भंडारी, दीपा, तारा डसीला, मोतिमा नैनवाल, गोवर्धन त्रिपाठी, लोकपाल देवजी, चंदन बिष्ट, पुष्पा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments