Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगुब्बारे में हवा भरने वाला गैस सिलेंडर फटा, युवक का पैर सौ...

गुब्बारे में हवा भरने वाला गैस सिलेंडर फटा, युवक का पैर सौ मीटर दूर गिरा

मसूरी। गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से एक होटल का सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर का एक हिस्सा अलग होकर सौ मीटर दूर जा गिरा। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम उठे और कुछ होटलों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार, यूपी के अमरोहा स्थित रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार (19 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी है। वह हर दिन बाजार में गुब्बारे बेचता था। शुक्रवार को एक होटल परिसर में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर का एक हिस्सा हवा में उछलकर सौ मीटर दूर जा गिरा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया।
सड़क खुदी होने से नहीं पहुंची एंबुलेंस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेयजल लाइन बिछाने के चलते मालरोड की सड़क खुदी हुई थी। इस कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्थानीय लोग और व्यापारी घायल को चादर में लिटाकर पैदल ही 200 मीटर दूर पिक्चर पैलेस तक लाए। फिर प्राइवेट टैक्सी के जरिये घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से दून भेजा गया। इधर, पैर से अत्यधिक खून बहने के कारण घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments