Sunday, October 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की भी जनसभाएं आज

शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की भी जनसभाएं आज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी गुरुवार को उत्तराखंड में चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में जनसभाएं करेंगे। वहीं शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदरीनाथ, हल्द्वानी और सहसपुर में ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी। प्रचार के आखिरी दिन 12 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टिहरी, कोटद्वार और रुड़की में जनसभा कर प्रचार को गरमाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिन तीन जनसभाएं
प्रचार के निर्णायक दौर में प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिन तीन जनसभाएं होंगी। गुरुवार को श्रीनगर में जनसभा करने के बाद शुक्रवार को वह अल्मोड़ा में गरजेंगे, इसके बाद 12 फरवरी को उनकी रुद्रपुर में जनसभा होगी। उसी दिन योगी आदित्यनाथ प्रदेश की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वाराहाट, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर और स्मृति ईरानी डीडीहाट, भीमताल और कालाढूंगी में जनसभा करेंगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments