Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में चुनाव प्रचार में इस प्रत्याशी ने खर्चे सबसे ज्यादा रुपये

देहरादून में चुनाव प्रचार में इस प्रत्याशी ने खर्चे सबसे ज्यादा रुपये

विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खर्च का आंकड़ा जिला निर्वाचन विभाग ने तैयार कर लिया है। इसे जल्द निर्वाचन आयोग के प्रर्यवेक्षकों के सामने रखा जाएगा। जिले में सरकारी रिकार्ड में मसूरी विधायक गणेश जोशी का खर्च ही तीस लाख के पास पहुंचा। अन्य सभी दावेदारों का खर्च तीस लाख रुपये के नीचे है। चुनाव से पहले तक हुए निरीक्षण में कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना सबसे टॉप पर चल रहे थे। निर्वाचन आयोग की निगरानी में अंतिम दौरान में गणेश जोशी ने ज्यादा पैस लगाया। जिले में तीस लाख के पास गणेश जोशी का खर्च पहुंचा। उन्होंने 30.52 लाख खर्च किए। दूसरे नंबर कैंट विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार सर्यकांत धस्माना रहे। उन्होंने 25.52 लाख रुपये खर्च किए। तीसरे नंबर पर मसूरी विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली रही। उन्होंने 25.37 लाख रुपये खर्च किए। खर्च में सबसे होट सीट भी मसूरी विधानसभा रही। बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अन्य की बात करें तो खर्च में डोईवाला सीट पर निर्दलीय जितेंद्र सिंह नेगी ने सबसे ज्यादा खर्च किया। उनका खर्च 17.51 लाख रुपये आंका गया है। मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी ने बताया कि खर्च का आंकड़ा जल्द ही निर्वाचन आयोग केंद्रीय नोडल अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments