Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएचएनबी विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र में भारी अनियमितताएं मिलीं

एचएनबी विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र में भारी अनियमितताएं मिलीं

देहरादून। एनएचबी गढ़वाल विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं में एग्जाम कंट्रोलर को देहरादून के एक सेंटर में अनियमितताएं मिली हैं। इस संस्थान से परीक्षा केंद्र हटा दिया गया। सेंटर निदेशक और प्राचार्य को तीन दिन के भीतर अपने कार्यालय तलब किया है। गुरुवार को एचएनबी के एग्जाम कंट्रोलर ने देहरादून में विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दिलाराम चौक स्थित आईएमएमटी गुरुवार को बीकॉम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विवि के एग्जाम कंट्रोलर अरुण रावत बड़े पैमाने पर अनियमिताएं मिलीं। बताया जा रहा है कि यहां तय छात्र संख्या से काफी कम छात्र परीक्षा देने बैठे थे। साथ ही दूसरी कई कमियां भी परीक्षा के दौरान पकड़ में आई हैं। एग्जाम कंट्रोलर ने निजी संस्थान से परीक्षा केंद्र हटाकर डीएवी कालेज में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही निदेशक और प्राचार्य को तलब किया है। परीक्षा नियंत्रक अरुण रावत ने बताया कि अनियमतता को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पूर्व में हुई परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments