Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअगले साल होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव

अगले साल होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सभी प्रमुख नगर इकाइयों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। रुद्रपुर महानगर के चुनावों की घोषणा होनी है, इसके साथ ही 2023 के प्रारंभ में ही प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। संगठन प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश चुनाव के लिए नगर इकाइयों की भूमिका अहम मानी जाती है, इसीलिए जिन नगर इकाइयों का कार्यकाल समाप्त हो गया है वहां चुनाव कराए जा रहे हैं। बताया कि महानगर, जिला मुख्यालयों की नगर इकाइयों के साथ-साथ अपनी छोटी इकाइयों को भी रिचार्ज करना है। इसके लिए जिलाध्यक्षों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने जिले की प्रत्येक इकाई का पुनर्गठन समय पर कर लें। संगठन प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि हमें अपने संगठन पर गर्व है क्योंकि हम एकमात्र संगठन हैं, जो प्रदेश से नगरों तक की इकाइयों का गठन लोकतांत्रिक तरीके से विधिवत चुनाव कराकर ही करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments