Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभौतिकी विश्व कप में भाग लेंगे दून स्कूल के आराध्य

भौतिकी विश्व कप में भाग लेंगे दून स्कूल के आराध्य

देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र आराध्य जैन 35वें अंतरराष्ट्रीय भौतिक विज्ञान टूर्नामेंट (आईवाईपीटी 2022) में भाग लेंगे। वह पांच सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल हैं। रोमानिया के टिमिसोआरा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह टीम सदस्यों के साथ गुरुवार शाम को मुंबई से फ्लाइट पकड़ेंगे। 15 से 22 जुलाई 2022 तक रोमानिया में प्रतियोगिता होगी। भौतिकी विश्व कप के नाम से यह स्पर्धा प्रसिद्ध है। करीब 30 देशों के छात्रों की टीमों के बीच एक वैज्ञानिक प्रतियोगिता होती है। टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष पांच छात्रों का चयन इंडियन यंग फिजिक्स टूर्नामेंट में तीन कठिन राउंड के बाद होता है। आईवाईपीटी 2022 के लिए स्कूल प्रबंधन ने छात्र आराध्य जैन और टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। यह स्कूली छात्रों की टीमों के बीच होने वाली वैज्ञानिक प्रतियोगिता है। टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों का चयन इंडिया युवा भौतिक विज्ञान टूर्नामेंट (आईएनवाईपीटी) में तीन कठिन राउंड के बाद हुआ है। दून स्कूल के शिक्षक आनंद कुमार ने बताया कि दून स्कूल के छात्र आराध्य ने इसके लिए काफी मेहनत की। आराध्य कोलकाता के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments