Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरविवार को पेट्रोल के दामों में 49 तो डीजल के दामों में...

रविवार को पेट्रोल के दामों में 49 तो डीजल के दामों में 55 पैसे की बढ़त, 100 रुपए के नजदीक पहुंची कीमत

तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।
रविवार को देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 49 पैसे तो डीजल के दाम में 55 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। अब ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर लेंगी। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। रविवार को देहरादून में डीजल 91.07 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
रोज सुबह बदलती है कीमत
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं।
कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं के आधार पर पर दाम रोज तय होते हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments