Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपेयजल की समस्या से लोग परेशान

पेयजल की समस्या से लोग परेशान

हल्द्वानी । उत्तर गोजाजाली स्थित गणपति विहार, चौधरी कॉलोनी, आम का बगीचा जोशी बिहार में लगभग ढाई सौ परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी कॉलोनी में स्थित ट्यूबवेल की मोटर बरसों पुरानी है। इस को बदलने की मांग कई बार की गई मगर जिम्मेदार अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है । टैंकर द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है कुछ नागरिक तो स्वयं टैंकर मंगा रहे हैं । जिससे यहां के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले पर क्षेत्रीय पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेताया की अगर जल्द ही पानी की ज्वलंत समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तो जनता को लेकर एक उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा । इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments