Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखाना नहीं बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने सिर पर क्रिकेट...

खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, पति ने सिर पर क्रिकेट बैट मारकर की पत्नी की हत्या

देहरादून के डालनवाला में बलवीर रोड पर एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगता था। रामसिंह और ऊषा में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। सोमवार की रात ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments