Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजितना छोटा राज्य उससे बड़े घोटाले : अखिलेश

जितना छोटा राज्य उससे बड़े घोटाले : अखिलेश

रुद्रपुर/ हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जितना छोटा राज्य उससे बड़े – बड़े तो यहां घोटाले हो रहे हैं। पेपर लीक, विधानसभा भर्ती मामले में तो यहां के मंत्री तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद भी ऊधमसिंह नगर में दोनों नेशनल हाईवे का निर्माण नहीं हो सका है। अखिलेश यादव ने ये बातें रुद्रपुर और हल्द्वानी में कहीं। रविवार दोपहर लखनऊ से चार्टर प्लेन से आए अखिलेश का पंतनगर एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे अखिलेश कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रपुर में किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के आवास पर पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं के साथ ही किसानों के साथ शिष्टाचार भेंट की। अखिलेश ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में हुए आंदोलन पर कहा है कि इस मामले में सरकार बेहतर बता सकती है। सरकार ने फैसले लिए हैं और जांच कमेटी बनाई है। वे तो विपक्ष के लोग हैं, सवाल ही कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। हमने उनको यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि उत्तराखंड के लोगों को सोचना चाहिए। जोशीमठ जैसी जगह पूरा धंस गई है। आखिर सरकारें क्या कर रही थीं। पहाड़ खोखले कर दिए हैं। विकास या मुनाफे के लिए पर्यावरण की परवाह सरकार नहीं कर रही हैं। उन्होंने उततराखंड में कमजोर हो रही पार्टी को मजबूत करने के लिए जल्द कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने की बात कही। यहां से पूर्व सीएम सीधे हल्द्वानी पहुंचे और सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे के निकाह में शिरकत की। कहा कि दस साल बाद भी उधमसिंहनगर में दोनों नेशनल हाइवे का निर्माण नहीं हो सका है।
ये रहे मौजूद
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान, तराई किसान संगठन विक्रम सिंह, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह ढिल्लो, इकबाल सिंह चीमा, आशीष यादव, सन्नी जायसवाल आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments