Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिपाही पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

सिपाही पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

सिपाही पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता भी पुलिस से जुड़े एक विभाग में नौकरी करती है । युवती ने पुलिस को बताया कि नौकरी के दौरान लोहाघाट के मल्ला कर्णकरायत निवासी सिपाही सुनील ढेक से मुलाकात हुई थी। वह विभाग में अटैचमेंट पर तैनात हुआ था। दिसंबर 2020 में सुनील ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने हामी भरी तो आरोपी ने उसके साथ कई जगह दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। कुछ समय बाद युवती को पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। युवती ने उससे बात की तो बताने लगा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है।
अब जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे, लेकिन युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने दबाव बनाया कि उसने किसी दूसरे से शादी की तो वह जान दे देगा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। बाद में युवती को पता लगा कि उसका तलाक का कोई केस नहीं चल रहा है। युवती ने उससे कहा कि वह जान दे देगी। आरोप है कि सिपाही ने कहा कि उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद पीड़िता ने डीजीपी कार्यालय में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments