Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही...

दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही बैठा रहा कुछ देर, फिर खुद ही किया पुलिस को फोन

सिडकुल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास को ही मौत के घाट उतार दिया। सास का गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी वहीं कुछ देर बैठा रहा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments