Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेना में अफसर बने रानीखेत के सूरज मेहरा

सेना में अफसर बने रानीखेत के सूरज मेहरा

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल हो सकता है। यह कर दिखाया यहां एरोड़ गांव निवासी सूरज मेहरा ने। सूरज ने कठिन मेहनत के बल पर सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में पासिंग आउट परेड हुई जिसमें अंतिम पग भरने के साथ ही सूरज ने सैन्य अधिकारी बनकर पूरे रानीखेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बचपन से मेधावी रहे सूरज ने कनोसा कान्वेंट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। कक्षा छह से से दसवीं तक उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। पिता नर सिंह मेहरा चार कुमाऊं रेजीमेंट में नायब सूबेदार रहे हैं। बचपन से पिता को सेना की वर्दी में देखने वाले सूरज बड़े होकर सेना में अधिकारी बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में अंतिम पग भरे। बेटे को सेना में अधिकारी बनता देख माता-पिता की आंखें खुशी से भर आईं। सूरज की माता नंदी देवी गृहिणी हैं जबकि भाई विकल्प मेहरा, बहन रितु कार्की पढ़ाई कर रहे हैं। सूरज की सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments