Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। समिति से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा के बाद भी सरकार ने केवल इसे स्थगित करने का शासनादेश जारी किया गया है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार को शासनादेश में स्पष्ट करना चाहिए कि प्राधिकरण को समाप्त किया है या केवल स्थगित किया है। धरने पर हेमचंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, सभासद हेम तिवारी, महेश आर्या, पूरन रौतेला, रमेश नेगी, शंकर दत्त भट्ट, भारतरत्न पांडेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments