Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डघटिया निर्माण सामग्री से खड़ी कर दी खेल मैदान की दीवार

घटिया निर्माण सामग्री से खड़ी कर दी खेल मैदान की दीवार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रायवाला खेल मैदान की चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। लेकिन यह सुरक्षा दीवार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। यहां सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है और ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। ग्राम पंचायत प्रतीत नगर के तत्कालीन प्रधान वीरेंद्र सिंह और उप प्रधान दीवान सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान रायवाला बाजार में करीब 15.5 बीघा पंचायती भूमि को खेल मैदान के लिए युवा कल्याण विभाग के सुपुर्द किया गया था। खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमणकारियों से सुरक्षित करने के लिए कई बार खेल प्रेमियों और स्थानीय जनप्रतिधियों की ओर से शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई। जिसके बाद अब खेल मैदान की भूमि को सुरक्षित करने के लिए यहां लाखों रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार तो बनाई जा रही है।
पूर्व उप प्रधान दीवान सिंह चौहान, विहिप जिला मंत्री अजय कुमार सिंह, करण मौर्या आदि ने मौके पर जाकर गुणवत्ता की जांच करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं जब इस संबंध में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से पूछा गया तो उन्होंने भी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की बात को स्वीकार किया। खेल मैदान की सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से सवाल उठाए गए हैं, जिसकी जानकारी प्राप्त हुई है। निर्माण कार्य की जांच कराई जा रही है। – विनीता नौटियाल, ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments