Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउधमसिंहनगर ने 40 वीं वाहिनी पीएसी को 2-0 से दी शिकस्त

उधमसिंहनगर ने 40 वीं वाहिनी पीएसी को 2-0 से दी शिकस्त

हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में चल रही प्रादेशिक पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को आठ टीमों की बीच भिड़ंत हुईं। ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल राउंड में पहला मैच 40 वीं वाहिनी पीएसी और ऊधमसिंह नगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर ने 40 वीं वाहिनी पीएसी को 2-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में देहरादून ने चंपावत को 1-0 से हराया। तीसरा मैच 46 वीं वाहिनी पीएसी और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें 1-0 पेनाल्टी शूट आउट के स्कोर से हरिद्वार की टीम विजयी रही। चौथा मैच 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और आईआरबी द्वितीय के बीच खेला गया जिसमें 2-0 के स्कोर से 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की टीम ने बढ़त हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ नैनीताल विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विजेता टीमों को आज सम्मानित करेंगे डीआईजी
हल्द्वानी। पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का आज आखिरी दिन है। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद देहरादून और हरिद्वार की टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। दोनों मैचों की विजेता टीमें दोपहर तीन बजे से फाइनल मैच खेलेंगी। फुटबाल प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments