Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को व्यायाम के दौरान आया...

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को व्यायाम के दौरान आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की शुकवार को देव सिंह मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। युवक के निधन से मैदान में व्यायाम के लिए आए खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान पहुंचता था। इसके बाद वह यहां व्यायाम करता था। शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।
कुछ दूरी पर व्यायाम कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर आलम का कहना है कि संभवतया पारस की मृत्यु हृदयाघात से हुई। इस घटना से वहां शोक छा गया। जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। सांसें चलने के संदेह में परिजन पारस को लेकर सेना के अस्पताल पहुंच गए पर वहां भी चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के परिजनों के साथ ही ग्रामीण सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments