Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डघर से स्कूल गई लड़की को सहस्रधारा लेकर पहुंचा युवक, गिरफ्तार

घर से स्कूल गई लड़की को सहस्रधारा लेकर पहुंचा युवक, गिरफ्तार

सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा को युवक झांसे में लेकर सहस्रधारा पहुंच गया। वह उसे वहां होटल में लेकर जाने वाला था। इससे पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया। मौके पर भीड़ जुटी और हंगामे की स्थिति बन गई। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना सोमवार सुबह की है। सहस्रधारा में पार्किंग टोल के पास बाइक सवार एक युवक को लोगों ने रोका। उसने स्कूल ड्रेस में एक लड़की को बैठाया हुआ था। पूछताछ की गई तो सामने आया कि दोनों वंसत विहार क्षेत्र से वहां पहुंचे। 28 वर्षीय चांद मोहम्मद लड़की के यहां किरायेदार है। उसने लड़की को झांसे में लिया और गलत इरादे से लेकर सहस्रधारा पहुंचा। आरोपी के पास से पुलिस कंडोम भी बरामद किए। लड़की दूसरे समुदाय की थी। ऐसे में मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। प्रकरण आईटी पार्क चौकी पहुंचा तो यहां भी भीड़ जमा हो गई। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। लड़की नौंवीं कक्षा की छात्रा है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments