Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफिर चढ़ने लगा पारा, तपिश बढ़ने के आसार; होली के बाद करवट...

फिर चढ़ने लगा पारा, तपिश बढ़ने के आसार; होली के बाद करवट बदल सकता है मौसम

मौसम होली के बाद करवट बदल सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। होली के बाद मौसम करवट बदल सकता है।
तपिश बढ़ने के आसार
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा फिर चढ़ने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में आसमान साफ रहने का अनुमान है। फरवरी मध्य से ही प्रदेश में शुष्क मौसम के कारण तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण इस बार फरवरी में वर्षा-बर्फबारी न के बराबर दर्ज की गई। जिससे समय से पहले गर्मी महसूस की जाने लगी।
तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया
मार्च शुरू होने के साथ ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया और तपिश बढ़ गई। हालांकि, बीते दो दिन से मैदानी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कुछ कम है। हालांकि, अगले कुछ दिन के भीतर ही पारे में उछाल आने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में वृद्धि हो सकती है। जिससे तपिश बढ़ने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments