Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफिर शुरू हुआ हस्तशिल्प व क्राफ्ट बाजार

फिर शुरू हुआ हस्तशिल्प व क्राफ्ट बाजार

बीते दिवस के व्यापार मंडल के विरोध के बाद आखिरकार रविवार को डीएसए मैदान में क्राफ्ट बाजार की फिर से शुरुआत हो गई है। व्यापारी लोगों की आवाजाही से खुश है। आयोजक संस्था अध्यक्ष अनुज ने भी बाजार खोलने पर राहत की सांस ली हौ।
बता दें कि रात क्राफ्ट बाजार की शुरुआत के साथ नगर का व्यापारी वर्ग नगर पालिका द्वारा दी अनुमति पर सवालिया निशान लगाते हुए विरोध करने लगे। बीते दिवस प्रदर्शनी की दुकान बंदी के बाद देर सायं प्रदर्शनी को हरी झंडी मिली। कुछ लोगों ने बीती सायं दुकान खोली, लेकिन रविवार की सुबह से ही सभी दुकाने खोली गई। अब प्रतिदिन प्रदर्शनी जारी रहेगी। जिसकी समय अवधि में आंशिक बढ़ोतरी की गई है। प्रदर्शनी में लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है जिससे कारोबारी खासे उत्साहित है। नैनीताल क्राफ्ट बाजार परंपरागत हस्तशिल्प कला व संस्कृति को बढ़ावा मिल सकेगा।
बाजार में ये है उपलब्ध
-बाजार में जूट की कारीगरी, सहारनपुर फर्नीचर, बरेली के बांस का फर्नीचर, बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग, मुरादाबाद का पीतल का आइटम, बनारस की साड़ियां, हाथरस की ज्वेलरी, उत्तराखंड की कढ़ाई की शॉल्स, गुजरात के जरी वर्क की वस्तुएं, राजस्थानी पेंटिंग, लखनऊ का चिकन आदि बहुत सी चीजें उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments