Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेमिकल गायब करने के आरोपी ट्रक मालिक समेत तीन गिरफ्तार

केमिकल गायब करने के आरोपी ट्रक मालिक समेत तीन गिरफ्तार

काशीपुर। ट्रक मालिक ने दो लोगों के साथ मिलकर आईजीएल कंपनी से कानपुर के लिए लादा गया 35 ड्रम केमिकल गायब कर दिया। आईटीआई थाना पुलिस ने ट्रक मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 26 ड्रम बरामद कर लिए हैं। पूछताछ मे आरोपियों ने नौ ड्रम केमिकल बेचे जाने की बात कबूली है। पुराना आवास विकास स्थित शैलसुता लौजिस्टक के मैनेजर शिवशंकर शर्मा ने दो नवंबर को आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि काशीपुर की कलीरेंट आईजीएल स्पेस्लिटी कैमिकल लि. से बीती 26 अक्तूबर को 35 ड्रम कैमिकल कानपुर के लिए लादा था। ट्रक (यूपी21 सीटी/4836) के चालक राजीव कुमार से कैमिकल से ट्रक लादने के बाद मालिक संभल के थाना हयातनगर के ग्राम ईसापुर निवासी फरमान को सौंप दिया था।
फरमान वर्तमान में अपने परिवार के साथ रुद्रपुर में रहता है। केमिकल का ट्रक 27 अक्तूबर को कानपुर पहुंचना था लेकिन माल कानपुर की पार्टी को डिलीवर नहीं हुआ। केस का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक राजीव से पूछताछ की तो उसने माल से लदा ट्रक फरमान के सुपुर्द करने की जानकारी दी। पुलिस ने रुद्रपुर में दबिश देकर ट्रक मालिक फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ट्रक मालिक फरमान ने बताया कि उसने टांडा (रामपुर) निवासी मोहम्मद अहमद व अकील अहमद के मार्फत नौ ड्रम कैमिकल दिल्ली की एक पार्टी को बेच दिया है। बाकी ड्रम उसके परमानंदपुर स्थित गोदाम में हैं। पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर वहां से कैमिकल के 26 ड्रम बरामद कर लिए। पकड़े गए तीनों आरोपियों का धारा 406 के तहत चालान किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक भी सीज कर दिया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसआई प्रदीप भट्ट, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, गिरीश विद्यार्थी, वीरेंद्र सिंह राणा व उमेश तोमक्याल आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments