Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखाली प्लाटों में जमा पानी दे रहा डेंगू-मलेरिया को न्योता

खाली प्लाटों में जमा पानी दे रहा डेंगू-मलेरिया को न्योता

काशीपुर। नगर क्षेत्र की कई रिहायशी कॉलोनी के खाली प्लाटों में अब तक बरसाती पानी भरा होने से डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा दिनोंदिन बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है वे कई बार वार्ड पार्षदों और निगम अधिकारियों से प्लाटों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए कह चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों ऐसे खाली प्लाट हैं जिसमें जल निकासी नहीं होने से बरसात के दौरान एकत्र पानी उनमें ही ठहर जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से उसमें जहरीले कीड़े, सांप, डेंगू व मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं जो आसपास रहने वालों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। कई कॉलोनियों के निवासियों ने बताया कि वह कई बार वार्ड पार्षदों व निगम अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन जनप्रतिनिधि और अफसर केवल आश्वासन देते हैं।
उधर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के ब्लाक कम्युनिटी मोबीलाइजर आशा कार्यक्रम के सचिन सक्सेना ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को घरों के आसपास जलभराव नहीं होने देने के प्रति जागरूक कर रही हैं। लोगों को घरों के कूलर, फ्रिज, टायर, गमले आदि में पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दे रही हैं। अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड बना है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो दिन से अधिक बुखार आता है तो सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की सलाह लें और अस्पताल में ही निशुल्क एलाइजा टेस्ट कराएं। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि निगम के पर्यावरण मित्र, सुपरवाइजरों को इस संबंध में निर्देशित किया जा रहा है। वे अपने-अपने क्षेत्र में खाली प्लॉट जहां जलभराव या कूड़ा पड़ता है उसे चिह्नित करेंगे। इसके बाद इन कॉलोनियों में खाली प्लाटों की सफाई और कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments