Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिलाओं को तीन सिलेंडर,मजदूरों को पेंशन कब? भाजपा के घोषणापत्र में है...

महिलाओं को तीन सिलेंडर,मजदूरों को पेंशन कब? भाजपा के घोषणापत्र में है चुनावी वादा

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गरीब महिलाओं को सालभर में तीन मुफ्त सिलेंडर और मजदूरों को प्रतिमाह छह हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया था। अब जबकि भाजपा चुनाव जीत गई है तो दृष्टिपत्र की घोषणाएं लागू करने की उम्मीद लगाई जा रही है। चर्चा शुरू हो गई है कि घोषणाएं लागू कब से होंगी?
देवतुल्य जनता से किया हर वादा पूरा करेंगे : जोशी
विधानसभा चुनाव के मतदान के ठीक छह दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भाजपा ने अपना दृष्टिपत्र जारी किया था। इसमें गरीब महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देने, पांच साल में 50 हजार भर्तियां, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन राशि बढ़ाने, तीस वर्ष से अधिक आयु की बीपीएल महिलाओं को अटल पेंशन योजना का लाभ। पूर्व सैनिकों को पांच लाख रुपये तक के ऋण पर 50 फीसदी तक गारंटी कवर देने, 20 प्रमुख शहरों में गैस पाइप लाइन सुविधा शुरू करने जैसे वादे शामिल थे। इस संबंध में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रहृलाद जोशी ने कहा कि भाजपा ने देवभूमि की जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। अब भाजपा सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने का काम करेगी।
लव जेहाद पर कानून
भाजपा ने दृष्टि पत्र में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने के लिए कठोर लव जेहाद कानून बनाने का ऐलान किया। साथ ही जीरो टालरेंस ऑफ ड्रग्स नीति भी लागू करने का वादा किया है। पार्टी ने लव जेहाद के मामलों में दोषियों को दस साल की सजा का प्रावधान करने के साथ इनकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का वादा किया है। वहीं ड्रग्स नीति के लिए एक विशेष टास्ट फोर्स का भी गठन करने का दावा किया है।
यूनिफार्म सिविल कोड
भाजपा ने उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का भी ऐलान किया। इसके तहत हर नागरिक को समान कानून का अधिकार देना है यानी एक प्रकार से पंथ निरपेक्ष कानून बनेगा। यह कानून सभी धर्मों और जातियों के लोगों पर समान रूप से लागू होगा। जैसे विवाह, तलाक, जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी कई बार ऐलान किया था सरकार आने पर इस कानून को लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments