Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब पार्षद की अनापत्ति जरूरी

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब पार्षद की अनापत्ति जरूरी

काशीपुर। नगर निगम बोर्ड बैठक में घर-घर से कूड़ा उठाने, निजी संपत्ति पर लगने वाले हाट बाजार समेत 15 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद बोर्ड ने 12 प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए पास कर दिया। बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लिया गया जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब कार्य पूरा होने पर संबंधित वार्ड पार्षद से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने पर ही कार्यदायी संस्था को भुगतान किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम सभागार में मेयर ऊषा चौधरी और नगर आयुक्त विवेक राय की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर निगम क्षेत्र में निजी संपत्ति पर लगने वाले हाट बाजार पर शुल्क लगाने, तहबाजारी शुल्क में संशोधन करने, सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने से रोकने, निगम सीमा क्षेत्र में देशी-विदेशी नस्ल के कुत्तों के पालने पर पंजीकरण कराने की उपविधि बनाने समेत 15 बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। सदन ने इनमें से 12 प्रस्तावों को सहमति के आधार पर पास कर दिया।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
निजी संपत्तियों पर बाजार लगाने पर शुल्क लगाने, सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने संबंधित उपविधि, कुत्तों को पालने पर पंजीकरण के लिए उपविधि, घर-घर कूड़ा उठाने के लिए अनुबंधित एजेंसी का ही नवीनीकरण कर समय वृद्धि करने पर सहमति बनी। नगर क्षेत्र में विद्युत शव दाह गृह का निर्माण कराने, निगम क्षेत्र में पशु चिकित्सक एवं स्टाफ की नियुक्ति पशु चिकित्सा विभाग से कराने पर भी सहमति बनी। नगर निगम कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर नए सदस्यों को अनुमोदन पुनर्चक्रीय व्यवस्था के तहत करने और 275 कार्य की निविदाओं में से निरस्त 34 निविदाओं के पुन: अनुमोदन करने सहित 12 प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में ये रहे मौजूद
पार्षद अनिल चौहान, बीना नेगी, अनिल कुमार, कदीर अहमद, रूबी सैफी, संदीप सिंह मोनू, जगत बिष्ट, सीमा टंडन, राजकुमार सेठी, गुरविंदर सिंह चंडोक, वैशाली गुप्ता, मनोज जग्गा, मनोज बाली, विजय कुमार बॉबी, ऐलम सिंह, अनीता कांबोज, संतोष देवी के अलावा एसएनए यशवीर राठी, एसएनए विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, शिवेंद्र खनायत, सलीम अहमद, संजीव मेहरोत्रा, अनुपमा भट्ट, जितेंद्र देवांतक और ईश्वरी सिंह रौतेला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments