Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज हरिद्वार आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज हरिद्वार आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पहरा रहेगा। बुधवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर बी. मुरुगेशन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया। गृहमंत्री की सुरक्षा में 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा तीन बटालियन पीएसी, तीन बीडीएस की टीम मुस्तैद रहेंगी। बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था बी. मुरूगेशन ने कहा कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी और कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वाॅइंट नहीं छोड़ेंगे। डीआईजी सिक्योरिटी राजीव स्वरूप ने कहा कि कहीं पर भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए। डीआईजी इंटेलिजेंस डॉ. वाईएस रावत ने कहा कि वीवीआईपी की ड्यूटी में हर प्वाइंट पर ध्यान देना है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सभी को आपसी सामंजस्य बनाते हुए वीवीआईपी की ड्यूटी को बहुत ही गंभीरता करना है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एडीएम प्रशासन पीएल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एमएनए दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा आदि शामिल रहे।
वीवीआईपी ड्यूटी को पूरी गंभीरता से लें: एसएसपी
ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी को सभी पुलिसकर्मी पूरी गंभीरता से लें। सुरक्षा के दृष्टिगत दो एसपी, चार एएसपी, 15 सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 66 एसआई, सात एएसआई, 99 हेड कांस्टेबल, 300 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल, एक टीआई, सात टीएसआई, 34 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, तीन टीम पीएसी और तीन टीम बीडीएस की तैनाती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments