Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता जानेंगे विदेशी मेहमान, करेंगे जंगल सफारी

आज कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता जानेंगे विदेशी मेहमान, करेंगे जंगल सफारी

रामनगर में जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमान बृहस्पतिवार सुबह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगे। स्थानीय लोग उन्हें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य की जानकारी देंगे। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विश्वविख्यात है। यहां हर साल देश-विदेश से पर्यटक जंगल सफारी के लिए आते हैं। यह भारत में बाघों की राजधानी के नाम से भी मशहूर है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे विदेशी डेलीगेट 30 जिप्सियों में बिजरानी जोन में जंगल सफारी करेंगे। कॉर्बेट पार्क की ओर से जिप्सी चालकों व नेचर गाइड को ड्रेस दी गई है। इसका ट्रायल भी कर लिया गया है।
अलग-अलग मार्गों से जाएंगे डेलीगेट
बिजरानी जोन में विदेशी डेलीगेट को अलग-अलग मार्गों से ले जाया जाएगा। यदि एक ही मार्ग से ले जाएंगे तो जंगल में धूल उड़ेगी। जंगल सफारी के दौरान पीसीसीएफ हॉफ विनोद सिंघल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीर सिन्हा, कॉर्बेट पार्क निदेशक डॉ. धीरज पांडेय, उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी आदि रहेंगे।
कॉफी टेबल बुक और टाइगर का स्मृति चिह्न भेंट किया
उत्तराखंड वन विभाग के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने बताया कि विदेशी डेलीगेट को बुधवार को कॉर्बेट पार्क की ओर से कॉफी टेबल बुक और टाइगर का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। बृहस्पतिवार को पार्क के भ्रमण के दौरान उन्हें जनसहभागिता से संरक्षण थीम पर जानकारी दी जाएगी। जिप्सी चालक व नेचर गाइड स्थानीय हैं। विदेशी डेलीगेट को जानकारी देने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments