Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज बसों में व्यापारिक सामान ढोया तो कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

रोडवेज बसों में व्यापारिक सामान ढोया तो कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा। रोडवेज बसों में परिचालकों की ओर से व्यावसायिक सामान ढोने के मामले में निगम प्रबंधन अब सख्त हो गया है। बस में सामान ले जाते समय पकड़े जाने पर परिचालकों को संबंधित रूट से हटा दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। इन दिनों सहालग सीजन चल रहा है। ऐसे में व्यावसायिक माल ढुलान का सिलसिला भी बढ़ा है। विभिन्न रूट की बसों में अन्य स्थानों से व्यावसायिक सामान ढोया जा रहा है। लगातार शिकायत मिलने पर निगम के अधिकारी अब बसों में नियमित चेकिंग करेंगे। बताया गया कि रोडवेज बसों में यात्रियों को अपने साथ 25 किलो तक सामान ले जाने की इजाजत है। लेकिन परिचालक लालच के चक्कर में बसों में व्यापारिक माल की ढुलाई करते हैं।
कोट-
सभी परिचालकों को आगाह किया गया है कि बसों में व्यापारिक सामान न ले जाएं। यदि कोई चालक पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments