Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिला को बंधक बनाकर घर में डकैती डालने में दो आरोपी गिरफ्तार

महिला को बंधक बनाकर घर में डकैती डालने में दो आरोपी गिरफ्तार

सालावाला में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में डाका डालने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला शामिल है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि आठ जुलाई को बिंदू सिंह निवासी न्यू कैंट ने केस दर्ज कराया। कहा कि उनकी बहन वरिष्ठ नागरिक हैं। उनका सालावाला पुल के पास मकान है। सात जुलाई की रात घर में घुसे बदमाश उन्हें बंधक बनाकर अंदर से गहने और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। शुरुआत में पुलिस ने चोरी में केस दर्ज किया। बाद में डकैती धारा बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बिंदाल बस्ती क्षेत्र के कूड़ा बीनने वाले लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। जो घटना के बाद फरार हो गए हैं। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी वापस आए हैं। उन्होंने डकैती का सामान नया गांव में क्षेत्र में छिपाया था। जिसे लेने जा रहे हैं। मौके से पुलिस ने मंजू देवी साहनी निवासी बंदरा, थाना सिमरी, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल पता बिन्दाल बस्ती, थाना कोतवाली नगर और देवनारायण साहनी उर्फ टुण्डा पुत्र शंकर साहनी निवासी वार्ड एक, तीसीडीह मोरो, जिला दरभंगा, बिहार हाल पता किरायेदार बिंदाल बस्ती, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने घर से लूटे गए गहने और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में पता लगा कि वारदात में उनके साथ सुधीर साहनी पुत्र शंकर साहनी, राम बालक उर्फ छुवारा पुत्र मप्पा साहनी, टिल्लू पुत्र मुच्छल, विनोद उर्फ दड़ियल पुत्र सिंधेसर साहनी और गोलू भी शामिल था। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।
कूड़ा बीनते वक्त चिन्हित किया मकान
कूड़ा बीनते वक्त करीब डेढ़ महीने पहले सुधीर सालावाला पुल के पास गया था। पुल के नीचे पुराना बंगला देखा। उसके अन्दर काफी सामान नजर आया। उसने आकर अन्य साथियों को बताया। इसके बाद गैंग बनाकर आरोपी घर में चोरी के इरादे पहुंचे थे। वहां बुजुर्ग महिला के मिलने पर उन्हें बंधक बनाकर वारदात की। इस दौरान रात्रि गश्त में पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज आई तो आरोपी वहां से फरार हो गए थे। घटना के बाद आरोपी बिहार भाग गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments