Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्याल्दे में दो दिनों से धधक रहे हैं जंगल, नहीं पहुंचा वन...

स्याल्दे में दो दिनों से धधक रहे हैं जंगल, नहीं पहुंचा वन विभाग

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड मुख्यालय से सटे कैहड़गांव में दो दिनों से जंगल धधक रहे हैं। इससे लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद वन की सुरक्षा के दावे करने वाला वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके हैं। स्याल्दे के कैहड़गांव में दो दिनों से जंगलों से उठता धुंए का गुबार इसका प्रमाण है। यहां के जंगल जलने से चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ आग की चपेट में हैं। वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट के बादल हैं। इसके बावजूद 50 घंटे बाद भी वन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके हैं। बिमोला और बिसरा के जंगल भी पिछले तीन दिनों से सुलग रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
आबादी में पहुंच रहा धुंआ बढ़ा रहा दिक्कत
अल्मोड़ा। कैहड़गांव के जंगलों में आग लगने से यहां से उठने वाला धुंआ आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहा है जिससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। क्षेत्र में धुंध छाई है। धुंए से बच्चे और बुजुर्ग बीमार होने लगे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद आग बुझाने के प्रयास नहीं हो रहे। कैहड़गांव के जंगल में आग लगी है जिसे बुझाने के लिए विभागीय टीम भेजी गई है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। – विक्रम सिंह कैड़ा, रेंजर, जौरासी रेंज, स्याल्दे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments