Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदिल्ली के दो युवक चीला शक्तिनहर में डूबे

दिल्ली के दो युवक चीला शक्तिनहर में डूबे

दिल्ली के दो युवक चीला शक्तिनहर में डूब गए। सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर उनका पता नहीं चल पाया।
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:49 बजे दिल्ली के चार युवक बैराज-चीला मार्ग पर घूमने पहुंचे। इस दौरान प्रमोद (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी नगली बिहार, नजफगढ़ नई दिल्ली पानी भरने के लिए चीला शक्तिनहर में उतरा। लेकिन अचानक पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह नहर के तेज बहाव में बहने लगा। प्रमोद को बचाने के लिए पंकज (25) पुत्र अनूप सिंह सेक्टर 16, बी द्वारिका, बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली बचाने के लिए नहर में कूदा। लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। इसी बीच दोस्तों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। वहीं एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि चारों युवक यूपी के मेरठ में परीक्षा देने के लिए आए थे। परीक्षा देने के बाद सभी चीला-बैराज मार्ग घूमने पहुंचे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे वहां से ऋषिकेश के लिए रवाना हो रहे हैं। मंगलवार को फिर से युवकों की तलाश की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments