Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना का असर कम होते ही बढ़ गई हवाई सेवाएं

कोरोना का असर कम होते ही बढ़ गई हवाई सेवाएं

कोविड संक्रमण से राहत मिलते ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती दिख रही है। कोरोना के चलते यहां सात से आठ फ्लाइट रोजाना अपनी सेवाएं दे रही थी। अब यहां रोजाना 20-22 फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं।
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब पूरी क्षमता से हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। कोरोना के दूसरे वेरिएंट ओमीक्रोन की लहर के चलते हवाई सेवाएं बहुत कम हो गई थी। इसका मुख्य कारण यात्रियों की संख्या कम होना था। करीब 2 महीने पहले यहां आने जाने वाले यात्रियों की संख्या घटकर 700 से 800 प्रतिदिन रह गई थी। वहीं एयरलाइंस के विमानों की संख्या 22 से घटकर सात से आठ रह गई थी। लेकिन अब कोरोना का प्रकोप समाप्त होते ही यात्रियों की संख्या बढ़ चुकी है और सभी हवाई सेवाएं भी बढ़ गई हैं। इन दिनों लगभग 4 हजार यात्री रोज आवागमन कर रहे हैं। शेड्यूल के अनुरूप 20 से 22 फ्लाइटें प्रतिदिन सेवा दे रही हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा कम हुआ है। इसके अलावा होली भी है। ऐसे में सभी विमान सेवाएं फुल चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments