Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहटाए कर्मचारियों को यूनियन का समर्थन

हटाए कर्मचारियों को यूनियन का समर्थन

देहरादून। दून अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने गुरुवार को समर्थन दिया। यूनियन के प्रदेश संयोजक शंभू प्रसाद ममगॉई ने कोरोना योद्धाओं की सेवाओं को सराहा। कहा कि उन्होंने कोरोना में बेहतरीन कार्य किया। अपनी जान जोखिम में डाली। अब उन्हें निकाल दिया गया है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि यूनियन कर्मचारियों के साथ खड़ी है। उधर, दून अस्पताल में हटाए गए कर्मचारी धरने गुरुवार को भी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कोरोना योद्धा के पोस्टर लेकर सवाल किया कि उनका समायोजन मंत्री के ऐलान के अनुसार कब किया जाएगा। मांग है कि जल्द से जल्द उनका सेवा विस्तार या समायोजन किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उनका मामला कैबिनेट में लाकर हल करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों की कमी की वजह से लैब, दवा काउंटर, वार्डों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, पीआरओ कार्यालय, इमरजेंसी आदि ने समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments