Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवैशाखी के मौके पर धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

वैशाखी के मौके पर धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

वैशाखी और खालसा साजना दिवस के मौके पर नैनीताल में मल्लीताल गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि साधना दिवस के मौके पर सुबह अखंड पाठ साहिब का भोग पढ़ा गया। जिसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। बताया कि देहरादून से पहुंचे निर्मल सिंह द्वारा कीर्तन तथा लखविंदर सिंह द्वारा कथा के जरिए संगत को निहाल किया गया। जिसके बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। तभी से इस दिवस को साजना दिवस के रुप में मनाया जाता है। इधर मां नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी व हनुमानगढ़ी आदि धार्मिक स्थलों में वैशाखी पर्व का आयोजन किया गया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ रही। पंडित बच्ची राम पंत ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा दही, चावल चांदी का पैर व चांदी से बनी वस्तुएं दान की जाती है। इस दौरान अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,मनप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गगनदीप सिंह, सुरेंद्र कौर व बबीता आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments