Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

देहरादून निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

देहरादून। दून के एक निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही की गई और परिजनों को सही जानकारी नहीं दी गई। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों पर अभद्रता करने भी आरोप परिजनों ने लगाया है।
सहारनपुर के रामनगर निवासी दीपक (33 वर्ष) को सोमवार को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें सही जानकारी नहीं थी और बाद में बताया गया कि उनका मरीज आइसीयू में है। जब उन्होंने 2 दिन से कहा कि उन्हें अपने मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाना है तो मरीज को वेंटीलेटर पर बता दिया गया। इस दौरान सुबह जब अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे तो मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। जिस पर परिजन आग बबूला हो गए कहा कि उन्होंने ₹60000 एडवांस जमा किए थे और पैसे मांगे जा रहे हैं। इस दौरान गमला भी परिजनों ने गुस्से में तोड़ दिया मौके पर सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और परिजनों को समझा बुझा रही है। उधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आरोप निराधार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments