Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्‍तराखंड : छुट्टियों का आनंद लेने पर्यटक स्थल पहुंचे सैलानी, नैनीताल में...

उत्‍तराखंड : छुट्टियों का आनंद लेने पर्यटक स्थल पहुंचे सैलानी, नैनीताल में 10 हजार ने किया नौकायन

भीषण गर्मी से राहत पाने को विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। चार दिन की छुट्टियों का आनंद लेने को पर्यटकों ने मसूरी-नैनीताल समेत अन्य हिल स्टेशन में डेरा डाल लिया है।
पर्यटकों की उमड़ी भारी भीड़
सभी जगह पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। नैनीताल में दिनभर में 10 हजार सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन किया। इसके अलावा आसपास के प्रमुख स्थल भी पर्यटकों से गुलजार रहे।
होटल-गेस्ट हाउस की फुल हो चुकी बुकिंग
मसूरी और नैनीताल में होटल-गेस्ट हाउस की बुकिंग फुल हो चुकी है। सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन रही है। हरिद्वार और ऋषिकेश में भी श्रद्धालुओं व सैलानियों का रेला उमड़ रहा है। टिहरी झील और लैंसडौन के पर्यटक स्थल भी गुलजार हैं।
चार दिन की छुट्टी से उमड़े पर्यटक
मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी और एक साथ चार दिन की छुट्टी ने पहाड़ के पर्यटक स्थलों को गुलजार कर दिया है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह ही पार्किंग स्थल पैक हो गए। इसके बाद नारायणनगर व रूसी बाईपास से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया।
नैनी झील में नौकायन का उठाया लुत्फ
करीब 25 हजार पर्यटकों ने शहर समेत आसपास के पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा किया। जबकि करीब दस हजार पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन का लुत्फ उठाया। शुक्रवार सुबह से ही हल्द्वानी, कालाढूंगी रोड व भवाली रोड से पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा तो तल्लीताल, डीएसए, बीडी पांडे अस्पताल के समीप, मेट्रोपोल और सूखाताल पार्किंग फुल हो गई।
भीमताल, सातताल व मुक्तेश्वर भी गुलजार
नैनीताल शहर में पर्यटकों का दबाव बढऩे पर पर्यटक भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़, श्यामखेत के अलावा रानीखेत और अल्मोड़ा का रुख कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर सभी जगह सैलानियों के पहुंचने से कारोबार भी कोरोना के बाद पहली बार गति पकड़ रहा है।
कैंपटी फाल में की अठखेलियां
माल रोड के लाइब्रेरी क्षेत्र, किंगक्रेग, गांधी चौक कैमल बैक रोड, जीरो प्वाइंट तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। पर्यटकों ने कैंपटी फाल में पानी के साथ खूब अठखेलियां कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments