Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड मौसम अपडेट: दून सहित छह जिलों में घने कोहरे का अलर्ट,...

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दून सहित छह जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी नहीं

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत राज्य के छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के तहत देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के मैदानी क्षेत्रों के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। कोहरे के कारण खासकर सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

राज्य में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने का असर अब तापमान पर साफ नजर आने लगा है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर और पाले का असर देखा जा रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। ठंड के साथ-साथ कोहरे की वजह से दैनिक गतिविधियों में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार नौ जनवरी को भी इन्हीं जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सूखी ठंड से फिलहाल निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और इस दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments