Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी, योजना सिरे चढ़ी...

हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी, योजना सिरे चढ़ी तो उत्तराखंड होगा पहला राज्य

उत्तराखंड में हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की पढ़ाई कराने पर सरकार विचार कर रही है। इससे एमबीबीएस कोर्स के लिए छात्रों को अंग्रेजी या हिंदी माध्यम से पढ़ने का विकल्प रहेगा। अगर सरकार की यह योजना सिरे चढ़ी तो उत्तराखंड राज्य हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य होगा।प्रदेश में वर्तमान में चार राजकीय मेडिकल कालेज संचालित हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कालेजों में हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है। जल्द ही हिंदी माध्यम से मेडिकल पढ़ाई के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। इससे एमबीबीएस छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments