Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, सभी तहसीलों...

उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, सभी तहसीलों में हालात सामान्य

उत्तरकाशी।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में मंगलवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग सतर्क हो गए, हालांकि कुछ ही पलों में स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:05 बजे उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा तत्काल आईएमडी देहरादून को अवगत कराया गया।

आईएमडी देहरादून ने बताया कि भूकंप की तीव्रता बहुत कम होने के कारण यह उनके रिकॉर्डिंग सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाया। प्रशासन ने इसे सामान्य भूगर्भीय गतिविधि बताते हुए किसी तरह की चिंता की बात से इंकार किया है।

इसके बाद जिला प्रशासन ने जनपद की सभी तहसीलों से स्थिति की जानकारी जुटाई। चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट सहित अन्य क्षेत्रों से मिली रिपोर्ट में कहीं भी भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और कहीं भी किसी आपात स्थिति की सूचना नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी असामान्य स्थिति में प्रशासन या आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।

फिलहाल उत्तरकाशी जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है और जिला प्रशासन सतर्क निगरानी बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments