Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचुनावी सरगर्मी के बीच नैनीताल में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक,होटलों में बुकिंग...

चुनावी सरगर्मी के बीच नैनीताल में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक,होटलों में बुकिंग फुल

चुनावी सरगर्मी के बीच और देशभर में घट रही कोरोना संक्रमण की दर के बाद अब सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शनिवार को वीकेंड के चलते दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा आदि शहरों से पर्यटक नैनीताल पहुंचे। पर्यटकों ने नौकायन, घुड़सवारी करने के साथ ही पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। पर्यटकों के आने से होटल व्यवसायियों समेत पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों में भी खुशी है।दिसंबर के बाद तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी हुई थी। हालांकि 3 व 4 फरवरी को बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी थी। लेकिन अब एक बार फिर से संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। इसके चलते नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। विभिन्न प्रांतों से पर्यटक नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं। बारापत्थर-पंगूट मार्ग पर हिमालय दर्शन में अब भी बर्फ है, इसलिए यह पर्यटकों का विशेष पसंदीदा स्थल बना हुआ है। केव गार्डन, रोपवे, हनुमानगढ़, चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों से रौनक है। पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन का भी आनंद उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments