Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविवेक अध्यक्ष , नमिता मंत्री बनी

विवेक अध्यक्ष , नमिता मंत्री बनी

हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल की नई कार्यकारिणी के लिए डॉ. विवेक पांडे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नमिता पाठक को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शनिवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी में एक निजी बरातघर में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में महिला उपाध्यक्ष, पुरुष उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव हुए। संगीता जोशी महिला उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र जोशी उपाध्यक्ष चुने गए। त्रिलोक चंद्र बृजवासी और रश्मि पांडे संयुक्त मंत्री, गिरीश चंद्र कांडपाल, करुणा नेगी संगठन मंत्री, हिमांशु पांडे आय व्यय निरीक्षण बनाए गए।
कुल पंजीकृत 1996 पंजीकृत मतदाताओं में से 1625 ने मतदान किया। जिला मंत्री पद पर छह, जिला उपाध्यक्ष पर तीन, महिला जिला उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए। इस मौके पर चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी प्रधानाचार्य जीआईसी कठघरिया, पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य जीजीआईसी देवकी आर्या, गणेश चंद्र कोठारी, कृष्णानंद हरेंद्र कुमार मिश्र, अनिता पाठक, आभा श्रीवास्तव, चुनाव सहायक ललित सम्मल, रेखा भट्ट आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments