Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तराखण्डठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़े की हवा ठंडी पानी ठंडो…

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़े की हवा ठंडी पानी ठंडो…

अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजीनगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के कुलपति डॉ. जगत सिंह बिष्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने दैणा होया खोली का गणेशा…, ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़े की हवा ठंडी पानी ठंडो… सहित कई संस्कृतियों की झलक पेश की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सीएल वर्मा, संभाग निरीक्षक आलम सिंह उनियाल ने बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की। प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहां व्यवस्थापक जगदीश नेगी, उपाध्यक्ष योगेंद्र नयाल, कोषाध्यक्ष हरी सिंह बिष्ट, डॉ. केसी जोशी, डॉ. हयात रावत, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. गोपाल नयाल, श्वेता उपाध्याय, पूनम जोशी आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments