Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशराब मिलावट मामले का सीएम ने लिया संज्ञान, सर्किल में तैनात अधिकारी...

शराब मिलावट मामले का सीएम ने लिया संज्ञान, सर्किल में तैनात अधिकारी और इंस्पेक्टर सस्पेंड

हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के शाहपुर में देसी शराब ठेके पर मिलावटी शराब बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई हुई है। मिलावटखोरी का भंडाफोड़ होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में हरिद्वार सर्किल में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को हल्द्वानी अटैच कर दिया गया है। फिलहाल ठेका भी सील कर दिया गया है।

दुकान के अनुज्ञापी मिलावटखोरी के मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पथरी क्षेत्र के शाहपुर स्थित देसी शराब के ठेके पर सोमवार को देहरादून जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान देसी शराब ठेके पर मिलावटी शराब बेचे मिली। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में हरिद्वार सर्किल में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर संजय रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि जिला आबकारी अधिकारी हरीश जोशी को हल्द्वानी अटैच कर दिया गया है।

दुकान की अनुज्ञापी अवैध धंधे में लिप्त जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग से रिपोर्ट भेजी गई है। बता दें कि आबकारी विभाग की एक टीम ने हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में देसी शराब के ठेके पर अचानक छापेमारी की। जिसके बाद देसी शराब के ठेके पर मिलावट का भंडाफोड़ हुआ। वहीं हरिद्वार आबकारी विभाग को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। कार्रवाई के दौरान टैट्रा पैक से सीरिंज की मदद से शराब निकाली जा रही थी। वहीं निकाली गई शराब के स्थान पर पानी या अन्य लिक्विड मिलाकर उसे फेविक्विक सील किया जाता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments